News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: फाइलेरिया मुक्ति अभियान की शुरुआत

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 12, 2022  |  4:45 PM

625 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: फाइलेरिया मुक्ति अभियान की शुरुआत WhatsApp
  • सुरक्षित दवा, भरोसा स्वास्थ्य का – राजेश
  • फाइलेरिया एक संक्रामक रोग है -डॉ यादव

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में गुरुवार को फाइलेरिया मुक्ति अभियान की शुरुआत खण्ड विकास अधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से एक व्यक्ति को दवा खिलाकर शुरुआत की गयी। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह दवा फाइलेरिया के परजीवियों को मार देती है और हाथीपांव व हाइड्रोसील जैसी बीमारी से बचाने में मदद करती है। यह दवा पेट के अन्य खतरनाक कीड़ो को भी खत्म करती है। यह सुरक्षित दवा,भरोसा स्वास्थ्य का है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एल बी यादव ने कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है। उन्होंने ने कहा कि व्यक्ति किसी भी उम्र में इस रोग से संक्रमित हो सकता है। किसी भी व्यक्ति को संक्रमण के बाद बीमारी होने में 5 से 15 वर्ष लग सकते है। डॉ यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की गोली उम्र के अनुसार खिलायी जाती है,2 से 5 वर्ष तक आयुवर्ग को 1 गोली डीईसी व 1 गोली एल्बेंडाजोल,5 से 15 वर्ष के आयुवर्ग को 2 गोली डीईसी व 1 गोली एल्बेंडाजोल तथा 15 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के लोगों को 3 गोली डीईसी व 1गोली एल्बेंडाजोल की दी जायेगी। फाइलेरिया मुक्ति अभियान 12 मई से आगामी 27 मई तक चलेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी नीलमणी यादव,बीपीएम राहुल श्रीवास्तव,आशुतोष मिश्र,सतीश सिंह,आयुष्मान मित्र गबिश उपाध्याय,कार्तिकेय पांडेय,अरविंद दुबे,लाल साहब सिंह,अजय यादव,संतोष कुमार,मुनीब अहमद,ज्योति गुप्ता,विमला शर्मा आदि उपस्थित रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking