News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: टीबी के लक्षण दिखने पर तत्काल कराये जाँच- डॉ आशुतोष

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 14, 2023  |  6:08 PM

85 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: टीबी के लक्षण दिखने पर तत्काल कराये जाँच- डॉ आशुतोष

हाटा/कुशीनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेश पटारिया के निर्देश पर टीबी यूनिट हाटा के क्षयरोग पर्यवेक्षको द्वारा अवध सुगर मिल एवं एनर्जी लिमिटेड ढाढा में क्षयरोग संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन वर्कशाप में आयोजित हुआ।

आपके लिए और..- कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

वर्कशाप को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक डॉ आशुतोष मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा 2025 तक टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिये हम सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। डॉ मिश्र ने टीबी लक्षण के बारे में बताते हुये कहा कि जिन व्यक्तियों को दो सप्ताह से खाँसी आये,खाँसी के बलगम,शाम को बुखार,रात में पसीना,भूख न लगना,वजन कम होना आदि लक्षणों वाले व्यक्तियों को तत्काल अपने बलगम की जांच करानी चाहिये। एसटीएस राजीव राय ने कहा कि जांच,उपचार निःशुल्क के साथ प्रतिमाह मरीजों को पाँच सौ रुपये पोषण भत्ता भी उनके खाते में भेजा जाता है। तथा समाज के सम्भ्रांत व्यक्ति द्वारा गोद लेकर प्रोटीनयुक्त पोषण आहार भी दिया जाता है। कार्यशाला को बीएचडब्लू राजेश ओझा,सीएचओ प्रतिभा यादव द्वारा भी सम्बोधित किया गया। कार्यशाला के दौरान 80 श्रमिकों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 15 सम्भावित व्यक्तियो के बलगम के नमूने एकत्रित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचआर हेड प्रांशु शर्मा ने किया। तथा आगन्तुकों के प्रति आभार फैक्ट्री के डॉ पी के यादव ने किया।

इस दौरान सुबोध उपाध्याय,सन्तोष सिंह,मुख्तार यादव,अरविन्द श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता,अजय तिवारी,आशुतोष पांडेय,अमरेश राय,अर्पित शर्मा,सतेंद्र,विनोद,अशोक कुमार,सुमन तिवारी,आशा अकली देवी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग से सामाजिक रिश्तों में बढ़ रही कड़वाहट, युवाओं को संयम और संस्कार की जरूरत
मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग से सामाजिक रिश्तों में बढ़ रही कड़वाहट, युवाओं को संयम और संस्कार की जरूरत

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मलहिया गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवक…

पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था
पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक…

कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित
कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

कुशीनगर। नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में कप्तानगंज पुलिस ने वांछित चल रहे…

शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा
शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा

योगी सरकार ने दी सम्मान राशि, कहा – “शहीदों के परिवार अकेले नहीं” हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking