News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: ग्राम सभा की बैठक सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 29, 2023  |  7:04 PM

657 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ग्राम सभा की बैठक सम्पन्न
  • ग्रामसभा का विकास सभी के सहयोग से ही सम्भव है इसलिए सभी लोग मिलजुलकर कार्य करें- श्रीमती शीला

हाटा/कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में ग्राम प्रधान श्रीमती शीला के अध्यक्षता में ग्रामसभा सदस्य, कोटेदार,आशा कार्यकत्री , आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सफाईकर्मी सहित ग्रामीणों की बैठक सम्पन्न हुआ।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

रविवार को ग्राम सभा कार्यालय पर श्रीमती शीला की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम सभा के वार्ड सदस्यों द्वारा अपने अपने वार्डो की समस्याओ को अवगत कराया।जिसे निराकरण कराने का आश्वासन ग्राम प्रधान ने दी।बैठक में आशा कार्यकत्री ने बैठक में बताया कि गर्भवती महिला सरकारी अस्पतालों में डिलेवरी न करा कर प्राइवेट अस्पतालों में करा रही है जिससे उनको सरकार की योजनाओ का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सफाईकर्मी ने ठेले की समस्या से अवगत कराया वही सरकारी सफाईकर्मी के गांव में न आने का मुद्दा भी उठा जिस पर ग्राम प्रधान ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही।इस बैठक में राशन कार्ड से वंचित लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की चर्चा हुई जिसे ग्राम विकास अधिकारी रंजना प्रजापति ने शीघ्र ही राशन कार्ड उपलब्ध कराने की बात कही। ग्रामीणों ने सड़क पर खुलेआम शौच करने का मुद्दा उठा जिस ग्राम पंचायत अधिकारी के नेतृत्व में पांच सदस्यों की टीम का गठन किया गया जो ग्रामीणों को जागरूक करेगा उसके बाद भी ग्रामीण जागरूक नहीं हुए और सडक पर शौच करते पाए गये तो ग्राम सभा द्वारा अर्थ दंड लगाने का फैसला किया गया। ग्राम प्रधान श्रीमती शीला ने कहा कि जनता ने हमें जो जनमत दिया है उसे हम विकास कर एक नया इतिहास बनाए।जो जनता के उम्मीदो पर जो जनप्रतिनिधि खडा नहीं उतरता उसे राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए हम सभी लोगो को मिलकर ग्राम सभा का बिकास करना है इस लक्ष्य पर चलना है।

इस दौरान उमेश सिंह, अमरनाथ गौरव, शमशेर अंसारी, अंजली,सरोज,रामकीसून, राधेश्याम यादव,प्रदीप शर्मा,लालबचन तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking