News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: ग्रापए के सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष बने गुरुदत्त गिरी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 23, 2023  |  4:32 PM

743 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ग्रापए के सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष बने गुरुदत्त गिरी

हाटा/कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के हाटा तहसील इकाई की बैठक बृहस्पतिवार को नगर स्थित श्री नाथ संस्कृत महाविद्यालय परिसर में हुई। बैठक में संगठन के तहसील इकाई के पुनःगठन और मार्च में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन पर चर्चा की गई। इस दौरान गुरुदत गिरि को सर्वसम्मति से हाटा तहसील इकाई का अध्यक्ष व सत्यानंद मिश्रा को मंत्री नामित किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ने की।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

बैठक में सबसे पहले हाटा तहसील ईकाई के पुर्नगठन पर चर्चा शुरू हुई। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने नए तहसील अध्यक्ष के लिए गुरुदत्त गिरि का नाम प्रस्तावित किया। जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से समर्थन किया और सत्यानंद मिश्रा को महमंत्री नामित कर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारिता आज के समय में एक दृढ़ कार्य है। पत्रकारों के समाचार संकलन के दौरान तमाम तरह की परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा और उनके हितों की लड़ाई के लिए संगठित होने की जरूरत है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इसी उद्देश्य के साथ कार्य करता है। पत्रकार हितों की रक्षा करना संगठन का मुल उद्देश्य है।

नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष गुरुदत्त गिरी ने ने कहा कि संगठन का कार्य सभी को साथ लेकर चलने और उनके सुख दुख में सहभागी रहूंगा संगठन के सभी सदस्यों ने हम पर जो विश्वास कर मुझे जो दायित्व दिया है उसका मै पूरी निष्ठा पूर्वक करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूगा। बैठक को लाल साहब राव, विद्यासागर सिंह, फड़ेन्द पांडेय, जनार्दन मिश्रा राम रेखा सिंह सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। तहसील कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, मंत्री अजय उपाध्याय,अविनाश सिंह, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी बनाए गए।इस दौरान बृजेश कुमार शुक्ल,अशोक कुमार मिश्र, कालिका दूबे,अजय मिश्र,गौतम मुनि तिवारी, श्रीराम कुशवाहा,अशोक सिंह, रविन्द्र मणि,अनिल कुमार दूबे, ब्रजभूषण मिश्र, जगदीश सिंह, सुरेश गांधी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking