हाटा/कुशीनगर। जिले में अबैध अस्पतालों एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों का विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के संरक्षण में फल फूल रहा है। जिसे लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी/ जनसूचना अधिकारी कुशीनगर से अकबर पुत्र होसिलदार निवासी रोहुआ मच्छरगांवां थाना अहिरौली बाजार ने जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत पिछले मांह के 23 नवम्बर को चार बिंदुओं पर जबाब मांगा था। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा कोई जबाब नहीं दिया गया ।
अकबर द्वारा जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जनपद में पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटरों, व किन किन डाक्टरों द्वारा किया जाता है। जनपद में कितने का लाइसेंस निरस्त है व निरस्त का कारण तथा प्रशांत एवं अजय दूबे का कार्यक्षेत्र क्या है इन्हें अल्ट्रासाउंड सेंटरों का जांच करने का अधिकार है या नहीं व किस पद पर इनकी नियुक्ति हुई है। अकबर ने लिखित रूप से शिकायत पत्र देते हुए बताया है कि अबतक इस संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा जबाब नहीं दिया गया।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…