News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: भारी बारिश में 18प्लस के 80लोगों को 3 बजे तक लगा टीका

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 16, 2021  |  3:52 PM

891 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: भारी बारिश में 18प्लस के 80लोगों को 3 बजे तक लगा टीका

हाटा/कुशीनगर। 18 प्लस के लोगो मे टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जो अपना ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात अपने नियत तिथि पर टीकाकरण स्थल पर पहुँच कर टीकाकरण करा रहे है। बुधवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भारी वर्षा के बाद भी 18 प्लस के लोगो का टीकाकरण कराने के लिये सुबह 10 बजे से ही तांता लगा हुआ था और 3 बजे तक कुल लक्ष्य 100 के सापेक्ष 80 लोगो ने अपना टीकाकरण करा चुके थे। 18 प्लस में टीकाकरण कराने वाले मनीष रूंगटा,प्रीति रूंगटा,प्रियंका मिश्रा, अभिषेक,अदिति पांडेय,रिया सिंह,श्वेता जयसवाल,वंदना,सीखा सिंह आदि ने कहा कि बड़ी चुनौती के साथ स्लॉट बुक हो रहा है और हम सभी टीकाकरण के लिये पहले से ही उत्साहित थे और जब समय आ गया तो फिर मौसम खराब होने से हमारे उत्साह में कोई कमी नही और हम आकर अपना टीका लगवाये है और हम लोगो को कोई दिक्कत नही है।सभी लोग ठीक है। हम सभी की अपील है कि जो लोग अपनी बुकिंग कराये हो वे सभी नियत तिथि को टीका जरूर लगवाये ले यही कोविड से बचायेगा। तो वही 45 प्लस में खड्डा ग्राम सभा की महिला प्रधान संघ्या मिश्रा सहित 32 लोगो ने टीका लगवाया।
टीकाकरण टीम में सत्यप्रकाश रावत,आशुतोष मिश्र,अमित श्रीवास्तव,तेजप्रताप सिंह,राजेश ओझा,सीएचओ नेहा गुप्ता,प्रीति सिंह,नीलम यादव,सपना पाल,एएनएम प्रियंका निषाद,रचना चौधरी आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- पडरौना में नेक्सा शोरूम पर न्यू बलिनो कार की आगाज,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…

कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking