हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। 2025 तक टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिये टीबी विभाग में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यों के प्रति पूरी सजगता के साथ लगे हुये है। इसी क्रम में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ बी पी नरसरिया द्वारा सीएचसी हाटा के परिसर स्थापित टी बी यूनिट का सघन निरीक्षण किया गया। जिसमे उनके द्वारा यहाँ कार्यरत एसटीएस व एसटीएलएस के कार्यो का निरीक्षण करते हुये टी बी रजिस्टर,यूडीएसटी रजिस्टर देखा गया। तत्पश्चात प्रयोगशाला कक्ष में बलगम जाँच,लैब रजिस्टर,ट्रूनाट मशीन से हो रही जाँचो व रिकार्ड को गहनता से देखा गया। साथ ही एचआईवी के जांच व रिकार्ड को देखा गया। जिला क्षयरोग अधिकारी द्वारा यहाँ के कार्यो पर प्रसन्नता जाहिर की गयी। इस दौरान एसटीएस राजीव राय,एसटीएलएस आशुतोष मिश्र,काउंसलर किरन चौहान,एल टी देवेंद्र सिंह,लालसहब सिंह,विजयकृष्ण द्विवेदी,राजकुमार चौधरी,मुनीब अहमद आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…