हाटा/कुशीनगर। विकल्प की अनुपस्थिति संकल्प को संबल देती है। गहन पीड़ा के क्षणों को भस्मीभूत कर सर्व समाज के लिए जीवनदायिनी साहित्य सृजित करने का कार्य असीम जैसे लोग करते हैं। मेरे प्रिय छात्र शैलेन्द्र के पुस्तक-विमोचन पर आप सभी से मिलना मेरे जीवन का प्रारब्ध है। उक्त विचार श्रीनाथ सं. महाविद्यालय में संत कबीर के 624वें प्राकट्य दिवस पर वरेण्य साहित्यकार शैलेन्द्र “असीम” की संस्मरण-पुस्तक झुमहिया पोखरी के विमोचन-उत्सव में दिग्विजय नाथ पी.जी.कॉलेज गोरखपुर के प्राचार्य प्रो.शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने रखे।
माँ शारदे के पूजनोपरांत पूजा पाण्डेय द्वारा वंदना प्रस्तुत हुई। अतिथियों को माल्यार्पण, गुरुदेव शैलेन्द्र प्रताप जी को स्मृति चिह्न ,अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बीज वक्तव्य रखते हुए चंदेश्वर “परवाना” ने लेखक की मानसिक यात्रा के संग शाब्दिक यात्रा कर लेखक की मनोदशा, समर्पित सोच, 25वीं बिहार न्यायिक सेवा के दंश को झेलते पचासेक युवाओं के संघर्ष की व्याख्या की।नपाध्यक्ष मोहन वर्मा ने असीम की दूसरी पुस्तक पर अपनी शुभकामना व्यक्त की। संदेश -अध्यक्ष त्रिलोकी त्रिपाठी “चंचरीक” ने साधुवाद देते हुए अपनी दो कुण्डलियों का पाठ किया। कथाकार सईद अय्यूब क्रमशः पुस्तक प्रकाशन की उपमा लंदन के क्रमागत बसों से करते हुए कबीर के हवाले से किताब के नाम में संदर्भित पोखरी के विलुप्तप्राय होते जाने की दुर्दशा की ओर इशारा किया। विधा की व्याख्या करते हुए कहा कि संस्मरण इतिहास के गह्वर से वर्तमान के लिए खाद पानी खींचकर उसे पोषित करता है। अग्निवेश मणि ने जिज्ञासा प्रकाशन से प्रकाशित 90 पृष्ठों की इस पुस्तक के 34 खण्डों को भावी पीढिय़ों के मनन चिन्तन योग्य बताया। अध्यक्षता कर रहे गंगेश्वर पाण्डेय ने महाविद्यालय परिवार में ऐसे गरिमामय आयोजन के लिए बधाई, आभार प्रकट किया। रचनाकार शैलेन्द्र असीम ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। संचालन सच्चिदानंद ने किया।
Covid 19 के नियमों का पालन करते हुए इस विशेष आयोजन में वरिष्ठ एडवोकेट अनिरुद्ध मिश्र, एड. याकूब अली,एड. राधामोहन धर द्विवेदी, विशाल सिंह-(प्रबंधक-बेदूपार इण्टर कॉलेज), दिनेश भारद्वाज की उपस्थिति में काव्य पाठ भी हुआ, जिसमें एड. अब्दुल हमीद “आरजू”, एड. कृष्णा श्रीवास्तवा, अनिल त्रिपाठी, डॉ. राजेश चतुर्वेदी, डा.इम्तियाज समर, डा.अर्शी बस्तवी, नुरुद्दीन नूर, बेचू बीए, मोहन पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, तन्वी पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, पी. के. सोनी, संपूर्णानंद द्विवेदी, पंकज मणि, चंद्रहास वर्मा, धीरज राव, आदित्य तिवारी की सार्थक भागीदारी रही।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…