News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: खेत के किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Nov 15, 2024  |  8:42 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: खेत के किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव

मथौली बाजार/कुशीनगर । हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर के समीप नहर के पास खेत में एक पेड़ से युवक का शव लटकता देख लोगों में सनसनी फ़ैल गयी।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

मृतक की पहचान गांव के ही रामप्रवेश कन्नौजिया 38 वर्ष पुत्र जयप्रकाश कन्नौजिया के रूप में हुई। शुक्रवार की सुबह गांव सभा लक्ष्मीपुर के कुछ किसान धान काटने के लिए गांव के उत्तर अपने खेत के तरफ गए तो नहर के किनारे एक पेड़ से शव लटकता देख शोर मचाने लगे। मृतक के गले में लगा रस्सी का फंदा पेड़ से लटक रहा था। वहीं मृतक के मुख पर तौलिया बधा था। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुशील शुक्ल ने मय फोर्स मौके पर पहुँच पेड़ से लटके शव को उतार कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेजवाया। मृतक की पत्नी सावित्री अपने वच्चों के साथ कुछ दिनों से मायके थरआडीह गयी थी। घर पर रामप्रवेश अकेले रहते थे। प्रभारी निरीक्षक सुशील शुक्ल ने कहा कि मृतक कुछ दिनों से अकेले ही घर पर रहते थे। उनके बीमार व तनाव में रहने के बात भी परिजन कह रहे है। मामला आत्म हत्या का लगता है।

पी एम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पस्ट हो जायेगा। सभी पहलुओं पर जाँच कर कारवाई होगी। मृतक अपने पीछे पत्नी सावित्री उम्र लगभग 35 वर्ष, पुत्र रत्नेश कुमार 15 वर्ष व पुत्री पुष्पांजलि उम्र लगभग 9 वर्ष को छोड़ गए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking