News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: नगर में आयोजित हुआ कन्या पूजनोत्सव व भगवती जागरण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 30, 2022  |  8:12 AM

451 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: नगर में आयोजित हुआ कन्या पूजनोत्सव व भगवती जागरण WhatsApp

हाटा/कुशीनगर । नगर स्थित राम जानकी मंदिर पर पूर्व चेयरमैन नंद किशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया की ओर से बुधवार की शाम नवरात्र के तीसरे दिन कन्या पूजनोत्सव व मां भगवती जागरण आयोजित किया गया। इसमें सभी भक्तों ने मां की महिमा पर आधारित भेंट सुनीं।
बुधवार की शाम आयोजित कन्या पूजनोत्सव व भगवती जागरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा, पूर्व चेयरमैन राधा नाथानी, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही द्वारा मां भगवती के पूजन के बाद ग्यारह कन्याओं का पूजन किया गया। तत्पश्चात जागरण के लिए पधारे अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायक अनीष सोनी को चुनरी ओढ़ाकर जागरण की शुरुआत किया।इस दौरान अनीष सोनी की टीम ने गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ किया । इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जागरण में अनीष सोनी व टीम ने देवी देवताओं पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां पेश कर समां बांधा। मां के भजनों को श्रवण कर वहीं नगर के सभी भक्तजन झूमने को विवश हो गए।इस मौके पर भजन गायक अनीष सोनी ने मां से प्रार्थना करते हुए कहा कि मां अपनी कृपा से नगर क्षेत्र के लोगों पर निरंतर कृपा बनाये रखें, ताकि सब लोग सुख शांति व खुशहाली के साथ अपना जीवन जी सकें। वहीं आयोजक नंद किशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया ने आये हुए गणमान्यों को मां की चुनरी भेंट कर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर सभासद जय प्रकाश जायसवाल,गोपाल नाथानी,रितेश नाथानी,मुंशी सिंह,नितेश परशुराम,संजू रौनियार, अरविन्द बर्नवाल ,शैलेश गुप्ता,बाबू नंदन सिंह,अनिरुद्ध मिश्र,रामक्यास सिंह,श्री राम मद्धेशिया, अशोक मद्धेशिया,सत्यम बर्नवाल,अनुराग कुशवाहा,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking