News Addaa WhatsApp Group

हाटा: पल्लेदारी के नाम पर हो रहा है कोटेदारों का शोषण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 19, 2021  |  5:39 PM

1,365 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पल्लेदारी के नाम पर हो रहा है कोटेदारों का शोषण
  • मंडलायुक्त के सख्त निर्देश के बाद भी हो रहा है पल्लेदारी के नाम पर धनादोहन, कोटेदार कर रहे त्राहिमाम

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। एक तरफ शासन द्वारा बितरण प्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए लगातार वर्षो से प्रयास किया जा रहा है जिसका परिणाम भी सार्थक दिख रहा है।एक जमाना था कि गोदाम पर गल्ला माफियाओं का कब्जा हुआ करता था लेकिन आज दूर दूर तक गल्ला माफियाओं का पता नहीं चल रहा है।जब से ई पास मशीन सिस्टम लागू हुआ है बितरण प्रणाली में व्यापक स्तर का सुधार दिखाई दे रहा है।आमजन के लिए तो व्यवस्था तो ठीक हो गया है परंतु कोटेदारों का अब शोषण खुलेआम हो रहा है।जव कोटेदारों को पल्लेदारी के नाम पर पाच रुपया और छः रुपया पल्लेदारी देने को विवश व लाचार है।हाटा तहसील के मोतीचक और सुकरौली एस एम आई गोदाम पर कोटेदारों ने बताया कि हम लोग वर्षों से पाच रुपया कभी कभी छः रुपया कुंतल पल्लेदारी दे रहे हैं।अभी एक सप्ताह पूर्व *मंडलायुक्त गोरखपुर ने खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोटेदारों से पल्लेदारी का पैसा कैसे लिया जा रहा है जब पल्लेदारी का भुगतान शासन करता है,तब वसुली किस बात की हो रही है, मंडलायुक्त ने यह भी कहा कि अब वसुली की शिकायत मिली तो सम्बंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

कोटेदारों ने बताया कि मंडलायुक्त या शासन कोई आदेश जारी करे सम्बंधित ठीकेदारो द्वारा खुलेआम पल्लेदारी के नाम पर शोषण किया जा रहा है। सम्बंधित ठीकेदार पल्लेदारी लेने के मुद्दे पर स्पष्ट शब्दों में कह रहे है कि इस तरह की जानकारी नहीं है और इस तरह का कोई व्यवस्था नहीं है। शासन सिर्फ कोटेदार से ही ईमानदारी व पारदर्शिता की बात करे तो यह तो सरेआम नाइंसाफी है। शासन को इस भष्ठाचार की जड पर मामले का जाच करा कर सम्बंधित ठेकेदारो के ऊपर सख्त कार्यवाही करे तब रामराज्य शासन की परिकल्पना साकार होगा अंयथा कागजो में ही सब पारदर्शिता का खेल होता रहेगा।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking