News Addaa WhatsApp Group Join करें

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 4, 2026  |  7:50 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में कप्तानगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे 24 वर्षीय अभियुक्त प्रदुम्मन साहनी को बुधवार को भलुही गांव के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

बताते चले कि थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। बीते 25 अगस्त 2026 को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुन्दूर निवासी दीनानाथ मद्धेशिया ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि भलुही निवासी प्रदुम्मन साहनी उनकी करीब 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर कप्तानगंज थाने में मु0अ0सं0 305/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 और 64(1) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 की बढ़ोतरी की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहलाया-फुसलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

यहां बताना चाहूंगा कि पुलिस टीम को बुधवार, 4 नवंबर को आरोपी के भलुही गांव के पास ईंट-भट्ठे के नजदीक मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी का समय दोपहर 1:05 बजे बताया गया है। पुलिस आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई में जुटी है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक अनिल कुमार राय, कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव और कांस्टेबल चन्दन यादव शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई को नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान की कड़ी माना जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक
संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक

तमकुहीराज (कुशीनगर)। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और लंबे समय से निभाई जा रही…

हाटा में इस बार सिर्फ 50 दुकानों को मिलेगा पटाखा बिक्री का लाइसेंस, 20 दुकानदारों के सामने खड़ा हुआ संकट
हाटा में इस बार सिर्फ 50 दुकानों को मिलेगा पटाखा बिक्री का लाइसेंस, 20 दुकानदारों के सामने खड़ा हुआ संकट

श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में सजेगा पटाखा बाजार, सुरक्षा मानकों का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking