तमकुहीराज (कुशीनगर)। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और लंबे समय से निभाई जा रही जिम्मेदारियों का आखिरकार रत्नेश खरवार को पुरस्कार मिला है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला इकाई ने सलेमगढ़ निवासी रत्नेश खरवार को जिला सोशल मीडिया संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
बताया जाता है कि रत्नेश खरवार लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहते हुए मंडल स्तर पर सोशल मीडिया का कार्यभार संभाल रहे थे। इस दौरान उन्होंने संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों और पार्टी की नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली, सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए जिला इकाई ने उन्हें मंडल स्तर से आगे बढ़ाकर किसान मोर्चा का जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोनीत किया है।
उनके मनोनयन को क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने संगठन में समर्पित भाव से काम करने वाले युवाओं के लिए उत्साहवर्धक कदम बताया। लोगों का कहना है कि रत्नेश खरवार को मिली यह जिम्मेदारी उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ सलेमगढ़ क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है।
मनोनयन की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी, समाजसेवी मिथिलेश ठाकुर, भावी जिला पंचायत प्रत्याशी विशाल पटेल, दिनेश चौरसिया, युवा नेता विकास सिंह पटेल उर्फ बिट्टू, संजीव साह, मुकुल शर्मा, रितेश ठाकुर और मन्नू चौरसिया सहित अनेक लोगों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्रीय लोगों ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रत्नेश खरवार संगठन की नीतियों और किसान मोर्चा के कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
कुशीनगर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ…
श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में सजेगा पटाखा बाजार, सुरक्षा मानकों का…