हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) | मंगलवार को मोतीचक विकास खंड के ग्राम सभा लंगडी में पूर्वांचल विकास निधि योजना के अंतर्गत नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क लंगड़ी टोले पर बाबूराम चौहान के घर से पश्चिम पिच तक का इंटरलाकिग सडक का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने किया।
इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अन्दर जो भी विकास हो रहा है, केन्द्र मे मोदी व प्रदेश में योगी सरकार की देन है जिससे हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहा है। विधायक ने ग्रामसभा लंगड़ी व देवराजपुर के सभी टोलों पर भ्रमण कर जनता की समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर राजू चौहान, पप्पु सिंह, बैजनाथ सिंह, पवन केसरवानी, बाबूलाल चौहान, आद्या गोड़, भोरिक चौहान, हरिन्द्र राव, महन्थ चौहान, रजनीश बर्नवाल, अरूण पाण्डे, आनन्द वर्मा आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…