हाटा/कुशीनगर | मोतीचक विकास खंड के अंतर्गत ग्राम सभा भलुहा में नवनिर्मित जलकल के पानी टंकी का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने विधवत पूजन के साथ किया एवं उपस्थित लोगों से कहा कि जो भी विकास हो रहा है आप जनता जनार्दन की देन है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास पर विश्वास रखती है। विधायक से लोगों ने सड़क निर्माण एवं मरम्मत के लिए अवगत कराया।
जिस पर विधायक ने यथाशीघ्र कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रामक्यास सिंह, रामबृक्ष गुप्ता, अरुण पांडेय, उमेश सिंह, बलराम गिरि, दिलीप मिश्रा, कन्हैया तिवारी, टुनटुन राव, मुन्शी सिंह, रजनीश बर्नवाल, शिवनाथ वर्मा, हरिन्द्र राव, बांकेलाल चौहान, रामबदन गोड़ आदि रहे।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…