News Addaa WhatsApp Group

हाटा: विधायक, नपाध्यक्ष ने प्रधानों, बीडीसी सदस्यों को किया सम्मानित

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 29, 2021  |  5:04 PM

588 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: विधायक, नपाध्यक्ष ने प्रधानों, बीडीसी सदस्यों को किया सम्मानित
  • सांसद विधायक होना आसान है प्रधान होना कठिन, इसलिए अपने दायित्वों का पालन करे प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य- पवन केडिया, विधायक
  • गांव के विकास से ही देश का विकास होगा- मोहन वर्मा, नपाध्यक्ष
  • प्रमुख कोटा से शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कराया जाएगा विकास- सुधीर राव, प्रमुख प्रतिनिधि

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।स्थानीय विकास खंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को विकास खंड के ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी के तरफ से आयोजित सम्मान समारोह को विधायक पवन केडिया व नपा अध्यक्ष मोहन वर्मा ने माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

सदस्यों को संबोधित करते हुए विधायक पवन केडिया ने कहा कि गांव सभा की जनता उन्हें जिस विश्वास के साथ विजयी बनाकर गांव की बागडोर सौपी है। उसका कर्ज गांव का पक्षपात रहित विकास कार्य कर उतारें और जनता के सुख दुख में उसका साथ दें। कहा कि जीते हुये प्रतिनिधिओं को जनता का विश्वास हमेशा कॉयम रखना चाहिए, कहा कि आप लोग केंद्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं से जनता से अवगत कराएं और योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करें और उनका वास्तविक लाभ पात्र लोगों को दिलाएं। पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश ने कहा कि सरकार गांव व गरीब ब्यक्तिओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है,सबका साथ सबका विकास योजना धरातल पर दिखाई दे रहा है। नपा अध्यक्ष मोहन वर्मा ने कहा कि मोदी व योगी सरकार ने जो सबका साथ सबका विकास की जो मुहिम छेड़ी हुई है। उसमें देश व प्रदेश विकास की ओर सग्रसर होकर आगे बढ़ रहा है। प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि सबके सहयोग से विकास कार्य किया जाएगा,दो प्रतिशत धन शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में ख़र्च किया जाएगा ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया जाएगा।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही,आदि ने भी सम्बोधन किया

इस अवसर पर तहसीलदार राव, रघुनाथ यादव, इसरार अहमद, विजय तिवारी, विजय कुमार राय, मुबारक अंसारी, मुकेश राव, राधेश्याम, हरिकेश, कमलेश चौधरी, मांधाता, इसत्याक अहमद, सुभाष सिंह, दुर्गेश शर्मा, रजनीश वर्नवाल, विनोद गुप्ता, मुंशी सिंह, हरेंद्र राव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking