Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

हाटा: उपनिबंधक कार्यालय के निर्माण हेतू विधानसभा में विधायक ने उठाया मुद्दा

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jul 29, 2024, 4:04 PM IST • अब तक 60 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय विधायक मोहन वर्मा ने रजिस्ट्री भवन निर्माण के लिए विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन ही नियम 301 के अंतर्गत मांग को प्रमुखता से रखा ।विधायक ने तहसील परिसर में उप निबंधक कार्यालय भवन के निर्माण हेतू भूमि उप निबन्धक कार्यालय हाटा के नाम अभिलेखों में दर्ज कराये जाने की मांग की । विधायक श्री वर्मा ने सदन में कहा कि उप निबन्धक कार्यालय हाटा तहसील मुख्यालय से लगभग 04 कि0मी0 दूर स्थित किराये की मकान से संचालित हो रहा है । जिसके चलते क्षेत्रीय जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।

उप निबन्धक कार्यालय के निर्माण होने से आम जनमानस को सहूलियत मिलेगी । क्षेत्रीय समस्या से अवगत कराते हुए विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि उप निबन्धक कार्यालय हाटा के नाम अभिलेख में दर्ज कर निर्माण की यथाशीघ्र कार्यवाही को पूरा किया जाए ।

Advertisement

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi