हाटा/कुशीनगर । शासन के मंशा के अनुरूप मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में निगरानी समिति की साप्ताहिक बैठक ग्राम प्रधान श्री मती शीला के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
बैठक में ग्राम प्रधान श्रीमती शीला ने कहा कि स्वच्छता,सफाई,मास्क का प्रयोग करे जिससे बिमारियों से बचा जा सकता है।गर्म जल का सेवन करे जिससे अनेक बिमारियों से बचा जा सकता है।अपने अगल बगल जलजमाव न होने दे। प्रत्येक माह में गाव में दवा का छिड़काव दो बार कराया जा रहा है। गांव मे जो लोग टीकाकरण से वंचित हैं उनको टीकाकर के लिए जागरूक करे।जल्द ही गांव मे टीकाकरण कैम्प लगवाने का प्रयास किया जा रहा है।जल्द ही टीकाकरण कराया जाएगा। गांव के लोगों को गांव में ही रोजगार दिया जाएगा, जिसमें महिलाओं व युवाओ की प्राथमिकता दी जाएगी।इस समय शासन स्तर से 16रोजगार की योजनाए है।इस दौरान अनिल कुमार, पूर्व प्रधान उमेश सिंह, अमरनाथ गौरव,सरिता तिवारी,पूनम सिंह,सरिता देवी,बबिता भारती,श्री किसुन,सरोज देवी, सत्येन्द्र सिंह, मुलायम सिंह यादव, रविन्द्र तिवारी,गोलही प्रसाद, शीला सहित अंय ग्रामसभा सदस्य, आंगनबाड़ी,आशा कार्यकत्री मौजूद रहे।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…