हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 25 इन्दिरा नगर निवासी एक व्यक्ति की 18 वर्षीय बालिका जो गत एक जुलाई को कुछ युवकों द्वारा अपरहण कर गैंग रेप व लव जेहाद की शिकार बनाया गया।
शुक्रवार शाम सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक मोहन वर्मा उसके घर पहुंच कर ढांढ़स बढ़ाया तथा हर सम्भव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया तथा साथ ही पीड़िता व उसके परिजनों को यह आश्वासन दिया की घटना में शामिल सभी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। सांसद श्री दुबे ने तत्काल जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को फोन कर प्रभावी कार्रवाई करने तथा इस घटना मे त्वरित कार्रवाई न करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया साथ ही मुख्यमंत्री के विशेष सचिव से वार्ता कर सम्पूर्ण घटना से अवगत कराया तथा दोषियों के विरुद्ध बुल्डोजर की कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
इस दौरान भाजपा नेता धनंजय तिवारी,राजेश मणि, रामानुज मिश्रा ,उमेश चौबे , आनन्द तिवारी, राकेश तिवारी,निखिल उपाध्याय,चिंटू शुक्ला, डॉ रवीश सिंह, अर्जून गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…