हाटा/कुशीनगर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को नगरपालिका परिषद में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मोहन वर्मा रहे।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ नपा कार्यालय से बस को रवाना कर शुभारंभ किया गया और नगरपालिका के वार्डो मे ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत कलश में मिट्टी व चावल इकट्ठा किया गया।
इस दौरान मोहन वर्मा ने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करना है।नपा अध्यक्ष रामानन्द सिंह ने कहा कि अमर शहीदों की कुर्बानी के चलते आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। अमृत वाटिका का निर्माण इनके प्रति कृतज्ञता जाहिर करने के लिए हो रहा है।इस दौरान उपजिलाधिकारी हीरालाल ईओ अजय कुमार सिंह पंकज भारद्वाज,अजय राव आदि,फैजेआलम, अनिरुद्ध मिश्र, सहित नपा के सभासद गण मौजूद रहेl
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…