हाटा/कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत सोहसा गौसी पट्टी के छपरा में नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रम्हा शंकर तिवारी रहे।
रविवार देर शाम नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रमुख पद प्रत्याशी विपीन तिवारी के पक्ष में सम्बोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तिवारी ने कहा कि, आज देश की हालात अंग्रेजो के जमाने के तरह हो गया है,यह सरकार अंग्रेजी सरकार से ज्यादा अत्याचारी है।आप ने देखा होगा जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में,आगामी विधानसभा चुनाव में ई बी एम के माध्यम से विधायक चुना जाएगा।देश मे बढती महंगाई से आम जनता त्रस्त है।टैक्स बढाकर आम जनता का कमर तोडने का काम भाजपा सरकार कर रही है। लोकतंत्र खतरे में है,पुजीपतियो की सरकार है। लोकतंत्र को बचाना है तो दिल बडा करे।कोरोना काल में आमजन को दवाई नही मिला।सपा सरकार में दवा,पढाई मुफ्त था।सपा सरकार बनने पर किसानों को दो हजार रुपए महिने देगे।आज जातिवाद की राजनीति किया जा रहा है।जहा देर होता है वही उजाला होता है।क्षेत्र के विकास के लिए बीपिन तिवारी को जिताए। जनता जब तक सडक पर नहीं उतरेंगी नहीं तब तक व्यवस्था नहीं बदलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिशंकर तिवारी व संचालन अजय गिरी ने किया।इस दौरान रघुनाथ यादव,मनोज तिवारी,मोहन,मनोज जायसवाल,वृजेश पाठक, सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य व आम जन मौजूद रहे।
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…