हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नं 15सहवाजपुर मे बीते 27मई को डुडा के के जेई के साथ सभासद व उनके पुत्र द्वारा मार पीट करने व धमकी देने के मामले में जेई के तहरीर पर पुलिस ने सभासद व उनके पुत्र के बिरुद्व पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते 27 मई को डुडा के जेई अर्जून सिंह नपा के वार्ड नं 15 मे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बिजिट व जियो टैग का कार्य कर रहे थे कि इसी दौरान सपा सभासद लालबचन यादव व उनके पुत्र रोशन यादव द्वारा लाठी डंडा से लैस होकर जमकर पिटाई किया व आई कार्ड छिन लेते हुए वार्ड से बाहर कर दिया।इस जेई को काफी चोट आई। घटना के बाद जेई ने इस बात की लिखीत जानकारी बिभागीय अधिकारियो को दी। जिस सन्दर्भ में पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सपा सभासद व उसके पुत्र के बिरुद्व विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी सभासद पिता पुत्र को गिरफ्तार कर थाने लायी और आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
सलेमगढ़, कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकाश खण्ड के ग्राम पंचायत बहादुरपुर (पूरब टोला) स्थित…
बोदरवार, कुशीनगर :- अपनी मंगल कामनाओं के साथ अपने – अपने संतानों की लंबी…
हाटा, कुशीनगर: नगर स्थित पिपराइच जाने वाली सड़क के पास सोमवार को बाइक से…
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…