हाटा/कुशीनगर । वृहस्पतिवार को सुकरौली ब्लॉक परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कुशीनगर द्वारा कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने 61 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित किए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि दिव्यांग समाज के हर क्षेत्र में प्रगति करक बड़े-बड़े पद प्राप्त कर रहे है। शासन की कल्याणकारी योजनाओं से दिव्यांगों को विकास के पूरे अवसर दिये जा रह है।उपकरण दिव्यांगनजों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने तथा देश के विकास में योगदान देने का अवसर देता है। इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनुरीता, खंड विकास अधिकारी उषा पाल, एडीओ पंचायत रामाशीष, राजेश गुप्ता, भागवत चौहान, अशोक कुमार संजीव जयसवाल, भौरिक चौहान, मुंशी सिंह, राम मिलन यादव, रजनीश बरनवाल, त्रिभुवन मिश्रा, पन्नेलाल यादव, विकास तिवारी, चेतन यादव, मुन्ना पांडे,आदि मौजूद रहे।
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…
कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…