हाटा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के दिशा-निर्देश में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान के क्रम में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पगरा से एक व्यक्ति को एक अवैध पिस्टल 32 बोर व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पगरा निवासी सूरज कन्नौजिया पुत्र राम अवतार कन्नौजिया को गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 143/ 2022 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव, हे कां अजय राय मौजूद रहे।
बुद्ववार दोपहर बाद मुखबिर द्वारा सूचना मिला की पगरा में सूरज पुत्र राम अवतार अबैध हथियार लेकर घुम रहा है सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मय टीम मौके पर पहुच गिरफ्तार किया,जमा तलाशी के दौरान उसके पास से एक अबैध पिस्टल 32बोर व दो कारतूस बरामद हुआ।बरामदी के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त युवक के बिरुद्व आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।इस दौरान उ नि राजेंद्र यादव,का०अजय राय मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…