कुशीनगर । जनपद को कोतवाली हाटा पुलिस ने दुष्कर्म के एक मुकदमे में वांछित चल रहा अभियुक्त को उस समय दबोचने में सफल हुई है,जब वह कही जाने के लिए वाहन के प्रतीक्षा में खड़ा था,पुलिस को इसको काफी समय से तलाश थी,जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित,वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को कोतवाली हाटा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 784/2022 धारा 376/323/506 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जावेद अंसारी उर्फ सोनू पुत्र जहाँगीर अंसारी साकिन अवरवा थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह भागने के फिराक में वाहन के प्रतीक्षा में खड़ा था।
जरिए मुखबीर पुलिस चौकी प्रभारी सुकरौली आशुतोष कुमार जयसवाल को यह सूचना मिली की दुष्कर्म के मुकदमे के वांछित अभियुक्त जिसको पुलिस को तलाश है,कही जाने के लिए वाहन के प्रतीक्षा में हाईवे पर खड़ा है,सूचना पर विश्वास कर चौकी प्रभारी ने हमराह आरक्षी रवि प्रकाश सिंह,आरक्षी मदन यादव को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान से उक्त वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम सफल हुई है।
मुकमी पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…
मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…