हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगर के सर्विस लेन के पास कप्तानगंज तिराहे से 21 किलो 382 ग्राम गांजा बरामदगी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शुक्रवार को कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि उपनगर के कप्तान गंज, तिराहे पर जरिए मुखबिर की सूचना मिला कि एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक के बोरी में कुछ संदिग्ध समान लेकर जाने के फिराक में है कि सूचना पर स्वाट टीम उपनिरीक्षक आलोक यादव,नगर चौकी इंचार्ज प्रविंद्र राय मय टीम मौके पर पहुच कर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले कर, जमा तलाशी के दौरान कुल 21किलो 382ग्राम गांजा बरामद जहा हुआ, वही उसके पास से 500रुपया नगद दो मोबाइल बरामद हुआ।
जहां पकडे गया युवक अपना नाम प्रमोद कुमार सिंह पुत्र रामदेव सिंह निवासी वनगई पनकईपुरवा थाना धानेपुर जनपद गोंडा बताया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त व्यक्ति के बिरुद्र एन डी पी एस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
इस गिरफ्तारी के दौरान हेड कांस्टेबल विनोद सिंह, हिमाशू सिंह, रणजीत सिंह,सत्यम पटेल, सचिन यादव, मिथलेश कुमार, राजकुमार,फैजे आलम, चंद्र शेखर यादव, राघवेन्द्र सिंह,सचिंद्र कुमार,संदीप भास्कर स्वाट टीम शामिल रहे ।
कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र में चोरों के बढ़ते हौसले ने आम लोगों…
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…