हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली के ढाढा खुर्द टोला चैतापुर में स्थित फोरलेन पर बने एक मकान से दिनदहाड़े चोरो ने ताला तोड घर में रक्खा भरा सिलेंडर एल ई डी टी बी, मिक्सर मशीन व दो जोडी सोने के आभूषण सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के ढाढा खुर्द टोला चैतापुर निवासनी अंजली देवी पत्नी राजेंद्र मदेशिया ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दोपहर बारह बजे मकान बंद कर रुपया निकालने हाटा स्थित इलाहाबाद बैक गयी थी वापस जब आयी तो घर के दरवाजे का ताला टुटा हुआ था तथा घर में रक्खा भरा सिलेंडर एल ई डी टी बी,मिक्सर मशीन तथा आलमारी से सोने का मंगलसूत्र व कान की बाली चोरी हो गयी है।इस सम्बन्ध में पिडिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…