हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत एन एच 28 पर पुरानी खड़सारी चीनी मिल पैकौली के सामने ट्रक की ठोकर से वाइक सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार कसया थाना क्षेत्र के गांव विशम्भरापुर निवासी जनार्दन पुत्र शंकर प्रसाद उम्र 22 वर्ष जो रविवार को अपने बजाज मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 57 ई 8482 से हाटा से कसया की तरफ जा रहा था जैसे ही वह उक्त स्थान पर पहुंचा कि पीछे से आ रही ट्रक ने वाइक मे जोरदार ठोकर मार दिया जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी हाटा भेजवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…