News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: एम्बुलेंस में महिला ने दिया जुड़वां बच्चो को जन्म

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 11, 2022  |  7:56 PM

646 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: एम्बुलेंस में महिला ने दिया जुड़वां बच्चो को जन्म WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम महुंई में मंगलवार को एक प्रसूता को प्रसव पीड़ा हुई। सूचना पर पहुंची 102 एंबुलेन्स के साथ पहुंची महिला स्वास्थ्यकर्मी हेल्प डेस्क उसे लेकर सीएचसी आ रही थी। प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के बाद उन्होंने रास्ते में एंबुलेन्स रुकवा सुरक्षित प्रसव कराया और जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंज उठी।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार रीमा पत्नी राहुल को सुबह लगभग 11 बजे प्रसव पीड़ा शुरु हुई। परिजनों ने इसकी जानकारी 102 एंबुलेन्स को दी। एंबुलेन्स के साथ पहुंची महिला स्वास्थ्य कर्मी हेल्प डेस्क शीतल द्विवेदी प्रसूता को साथ लेकर सीएचसी आ रही थी। इसी बीच रीमा को तेज प्रसव पीड़ा शुरु हो गई। महिला स्वास्थ्य कर्मी ने एंबुलेन्स को रास्ते में रुकवा सुरक्षित प्रसवा कराया जिससे एंबुलेन्स में जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंज उठी। इसके बाद महिला स्वास्थ्यकर्मी ने जज्जा और बच्चे को सीएचसी लायी। जहां दोनों स्वस्थ पाये गये और उन्हें भर्ती कर लिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking