News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: दो वाइको की टक्कर में एक की मौत दो घायल, गम्भीर रेफर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 11, 2022  |  6:54 PM

632 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: दो वाइको की टक्कर में एक की मौत दो घायल, गम्भीर रेफर WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एन एच 28 पर मुजहना हेतिम के पास दो वाइको के आमने सामने टक्कर में एक की मौत हो गयी तथा दो व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गये।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

प्राप्त समाचार के अनुसार देवरिया जनपद के गांव नकछेद देवरिया निवासी दयाशंकर पाण्डेय पुत्र विंदेश्वरी उम्र 65 वर्ष जो मोटरसाइकिल से हाटा से अपने घर जा रहे थे कि उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे कुशीनगर निवासी मोटर साइकिल सवार दो युवकों से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें दयाशंकर की घटना स्थल पर मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी हाटा भेजवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गरी।

एक अन्य घटनाक्रम में कोतवाली के गांव पोखर भिण्डा निवासी जवाहर लाल यादव पुत्र बिजली यादव उम्र 60 वर्ष जो देवरिया से अपने गांव आ रहे थे कि हाटा-देवरिया मार्ग पर मुण्डेरा उपाध्याय के सामने अज्ञात वाहन की ठोकर से गम्भीर रुप से रुप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देख डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking