Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

हाटा: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति फांसी से लटका हुआ मिला

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jul 22, 2024, 8:18 AM IST • अब तक 187 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

सुकरौली/ कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंचरा मंदिर के सामने बरगद के पेड़ पर एक व्यक्ति फंदे से लटका हुआ मृतक अवस्था मे मिला।लोगों द्वारा मृतक की पहचान इसी गांव के रहने वाले सागर निषाद पुत्र जयकरण निषाद उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। बताते चलें सावनके माह के प्रथम दिवस पर जब श्रद्धालु सुबह 4:00 बजे बंचरा मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो उन्होंने मंदिर के सामने एक व्यक्ति को बरगद के पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ देखा। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई जिससे मृतक की पहचान बंचरा निवासी सागर निषाद के रूप में हुई।

Advertisement

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।आम लोगों के बीच में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर व्यक्ति ने फांसी लगाई कि किसी के द्वारा उसकी हत्या करके उसे कही से लाकर पेड़ पर लटकाया गया।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi