हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पैकौली बावन में बीते 27 जुलाई की रात गाव के बाहर अपने बरामदे में सोये राजकिशोर यादव की हत्या कर दी गई कोतवाली पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जहां हत्यारोपियों के गिरफ्तारी में जुटी हुई हैं लेकिन 22 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में असफल है।
वहीं मृतक राजकिशोर यादव की पत्नी गुडडी देवी ने बताया कि वह मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव, डीआईजी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से शिकायती पत्र दिया है लेकिन कोतवाली पुलिस अब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तारी नहीं कर पायी। गुडडी देवी ने बताया कि मेरे पति के हत्या के बाद मेरे ससुर बुजुर्ग है उनको लेकर गांव का ही एक व्यक्ति थाने गया और गाव के ही कुछ लोगों को जमीनी विवाद दिखाकर शंका के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करा दिया।जब इस बात की जानकारी हमको हुई तो हमने गाव के ही एक व्यक्ति को हत्या करने की बात बताई और विवेचना में नाम शामिल करने को कहा परन्तु प्रभारी निरीक्षक उक्त व्यक्ति के प्रभाव में आकर उसका नाम शामिल करने से इंकार कर दिया।गुडडी देवी ने कहा कि कोतवाली पुलिस हमारे पति के हत्यारे को बचा रही है।उक्त व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया और दो दिन थाने में कुर्सी पर बैठाकर औपचारिकता पुरा कर छोड दिया।गुडडी देवी ने विवेचना किसी दुसरे थाने के दरोगा से कराने की माग किया है।


कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…