News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: मतदान करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लिया गया संकल्प

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

May 15, 2024  |  7:28 PM

197 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: मतदान करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लिया गया संकल्प WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर । मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बुधवार को हाटा विधानसभा क्षेत्र के गाव मुहम्मदा जमीन सिकटिया में स्थित कंपोजिट विद्यालय बारी टोला के परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मतदान करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

प्रधानाध्यापक रियाजुद्दीन ने ग्रामीणों को आगामी एक जून को लोकसभा चुनाव में मतदान करने और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई ।कहा कि चुनाव में मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है। मतदान लोकतंत्र का अनिवार्य पहलू है। ग्रामीणों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। ग्राम प्रधान विजय कुशवाहा ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ होता है। सभी को मतदान के महत्व को समझना चाहिए ।आशुतोष मिश्र उर्फ गुड्डू बाबा ने कहा कि हम सभी को स्वयं मतदान के साथ ही गांव के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना होगा। शत् प्रतिशत मतदान ही हमारे जागरूकता का परिचायक होता है। सीपीएन सिंह ने कहा कि गांव के कुछ मतदाता रोजी रोजगार के सिलसिले में दिल्ली, मुम्बई आदि स्थानों पर बाहर है। उनके स्वजनो को प्रेरित कर बाहर रहे मतदाताओं को मतदान के लिए बुलाया जाए ।

इस दौरान संतोष कुमार मिश्र,सैफ निजामी ,संजय जायसवाल, मिथिलेश सिंह, अविनाश पाण्डेय, नीलम सिंह,अंशिका,सोनू मिश्र,आरके सिंह , जय प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking