Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

हाटा: सपा प्रतिनिधि मंडल 23 जुलाई को पकड़ी में आयेगा

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jul 20, 2024, 6:36 PM IST • अब तक 186 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र हाटा के गांव पकड़ी निवासी दलित जयगोविंद की मृत्यु भूमाफियाओं के उत्पीड़न के चलते सुकरौली पुलिस चौकी पर 15 जुलाई 2024 को एक पंचायत के दौरान हार्ट अटैक से हो गई थी।

इस मामले में मुकामी पुलिस ने नगर पंचायत सुकरौली के अध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ अमानत में ख्यानत, गैर इरादतन हत्या तथा हरिजन एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। इसी मामले को संज्ञान में लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यालाल पाल ने जायजा लेने के लिए दस सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है जिसमें पूर्व मंत्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी , पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, सपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंदशेखर चौधरी, पूर्व एमएलसी राम अवध यादव, कुशीनगर लोकसभा के प्रत्याशी रहे अजय सिंह उर्फ पिंटू, जिलाध्यक्ष शुकुरुल्लाह अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष इलियाश अंसारी, हाटा विधानसभा प्रभारी रणविजय सिंह उर्फ मोहन, अवधेश यादव, जवाहर लाल गौतम 23 जुलाई 2024 को पकड़ी गांव पहुंच कर जांच कर अपनी जांच रिपोर्ट सपा के प्रदेश कार्यालय भेजेगा। इस आशय की जानकारी रणविजय सिंह उर्फ मोहन ने दी।

Advertisement

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi