News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण का मामला…भाजपा नेता के शिकायत पर प्रशासन ने कराया पैमाइश

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 18, 2024  |  8:31 PM

329 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण का मामला…भाजपा नेता के शिकायत पर प्रशासन ने कराया पैमाइश WhatsApp
Responsive image

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर पालिका परिषद के कार्यालय के सटे पश्चिमी तरफ स्थित मदनी मस्जिद द्वारा नगर पालिका व कोतवाली की जमीन पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर प्रशासन द्वारा आज भूमि की राजस्व कर्मियों द्वारा अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के देखरेख में पैमाइश किया गया लेकिन पैमाइश में क्या हुआ इस लेखा-जोखा सार्वजनिक नहीं हो पाया।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता रामबचन सिंह द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को एक शिकायती पत्र दिया जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद हाटा नगर में बनाई जा रही है जिसके चारों तरफ सरकारी जमीन है जिस पर एक विशेष समुदाय द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है तथा निर्माण कार्य अवैध रूप से किया जा रहा है। भाजपा नेता द्वारा दिये गये शिकायती पत्र पर माननीय मुख्यमंत्री संज्ञान लेते हुए यह निर्देश दिया है कि तत्काल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाय।

जब कि नगर पालिका द्वारा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने हेतु 15 सितंबर 2014,15 दिसम्बर 2014,13 व 14 जनवरी 2019, 31 मार्च 2020, 7 व 10 सितंबर 2020 एवं 28 दिसंबर 2020 को उक्त जमीन को अवैध निर्माण से रोकने हेतु कोतवाली में शिकायती पत्र दिया गया लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते आज तक शिकायती पत्रों को न संज्ञान में लिया गया और न ही कोई कार्यवाही की गयी। नगर पालिका मात्र शिकायतकर्ता बन कर ही रह गया। जब मुख्यमंत्री द्वारा इसका संज्ञान लिया गया तो 17 दिसम्बर दिन मंगलवार को क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह आये और मस्जिद के लोगों से बातचीत किया लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला फिर रात को लगभग 10 बजे जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा आये और मस्जिद द्वारा किये गये अतिक्रमण को स्वंत हटा लेने को कहा। इसी क्रम बुधवार को जिले के सभी थानों की पुलिस व स्थानीय तहसील के उपजिलाधिकारी प्रभाकर सिंह, तहसीलदार नरेंद्र राम व राजस्व कर्मी उक्त पैमाइश करना शुरु किया लेकिन शाम तक पैमाइश करने के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकला। नगर पालिका कार्यालय में सभी अधिकारियों द्वारा नगर पंचायत गठन से लेकर आज तक के राजस्व व नगर पालिका के अभिलेख का जांच परताल किया लेकिन सम्बंधित अभिलेख गायब मिले यहां तक की जनपद अभिलेखागार से भी अभिलेख नहीं मिले। प्रशासन के लोगों ने नगर पालिका परिषद के अवकाश प्राप्त प्रधान लिपिक को भी बुला कर पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक को कोई निष्कर्ष नहीं निकला और अधिकारी नगर पालिका परिषद के कार्यालय में जमे रहे।

क्षेत्राधिकारी तमकुही अमित सक्सेना, एसडीएम न्यायिक कसया अनिल यादव, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला, निरीक्षक गुलाब यादव,एसएसआई मंगेश मिश्रा, चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा, कानूनगो दिनेश सिंह, संजीवन मिश्रा, अजय सिंह, लेखपाल रामेंद्र तिवारी, किशोरी लाल शर्मा, अमित कुमार सहित भारी संख्या पुलिस बल व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking