हाटा/कुशीनगर | स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
इस समारोह में ब्लाक प्रमुख श्री मती आरजू राव को उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने शपथग्रहण कराया,, नवनियुक्त ब्लाक प्रमुख आरजू राव ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।शपथग्रहण के उपरांत क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक भी आयोजित की गयी।प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि अब विकास की नयी इबारत लिखी जाएगा,मात्र एक एजेंड़ा होगा क्षेत्र का विकास।हाटा क्षेत्र में सबके सहयोग से विकास कराया जाएगा।इस दौरान विधायक पवन केडिया, नपाध्यक्ष मोहन वर्मा,खंड बिकास अधिकारी भावना सिंह,जय प्रकाश शाही,पिंटू राव, हरेंद्र राव, उपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…