News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: त्रिदिवसीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 18 से

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 12, 2024  |  6:55 PM

103 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: त्रिदिवसीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 18 से

हाटा/कुशीनगर। महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन द्वारा प्रायोजित एवं श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के संयोजन में त्रिदिवसीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 18नवंबर से प्रारंभ होगी।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

आयोजन समिति के संरक्षक, प्रबंधक अग्निवेश मणि एवं महाविद्यालय के मंत्री गंगेश्वर पाण्डेय एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष गंगेश्वर पाण्डेय ने बताया कि महर्षि सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन के द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के ख्यातिलब्ध विद्वानों की उपस्थिति होगी जिसमें वेदोपवेद एवं तन्मूलक भारतीय चिंतन विषय पर चर्चा होगी। संगोष्ठी में कुल आठ सत्र होंगे। संगोष्ठी में एल बी एस राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मुरली मनोहर पाठक, प्रोफेसर राममूर्ति चतुर्वेदी पूर्व अध्यक्ष संस्कृत,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ काशी,प्रो ओमप्रकाश पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष संस्कृत लखनऊ विश्वविद्यालय,प्रो बनारसी त्रिपाठी डी डी यू गोरखपुर,प्रो जयप्रकाश नारायण द्विवेदी द्वारका,प्रो मनोज कुमार मिश्र अध्यक्ष वेद विभाग केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गंगानाथ झा परिसर प्रयागराज, सहित अनेक ख्यातिलब्ध विद्वानों की उपस्थिति होगी।

प्रथम दिवस पर सायंकाल संस्कृत कवि गोष्ठी एवं द्वितीय दिवस पर संगीत संध्या आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में शोध छात्र एवं शैक्षिक संस्थान के अध्यापक भी अपना पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking