News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: तहसील बार एसोसिएशन ने हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 30, 2023  |  8:06 PM

160 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: तहसील बार एसोसिएशन ने हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ दोषियों पर कार्रवाई की मांग WhatsApp

हाटा/कुशीनगर । हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के विरोध में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयराम प्रसाद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयराम प्रसाद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस की बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हीरालाल को सौंपा। अध्यक्ष जयराम प्रसाद ने कहा कि हापुड़ बार एसोसिएशन व बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरता के साथ लाठीचार्ज किया गया है। यह पुलिस की तानाशाही है, और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर निलंबन की मांग किया है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय,रवि नारायण तिवारी, आनंद शंकर सिंह, आशुतोष शंकर सिंह, त्रिपुरारी पासवान, अभयानंद सिंह, सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking