News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सपाइयों ने डीएम को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 30, 2023  |  7:38 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सपाइयों ने डीएम को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन

पडरौना/कुशीनगर।महंगाई,भ्रष्टाचार कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न व प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं होने को लेकर जनपद के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शुकरुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

दिन बुधवार को जिला मुख्यालय पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृव में सैकड़ों की संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया एवं अपनी 11सूत्रीय ज्ञापन को सौंपा।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी राम अवध यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है।

पूर्व सांसद प्रत्याशी एनपी कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से पटरी से उतर गई है।

जिलाध्यक्ष शुकरुल्लाह अंसारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकेगी,जनता महंगाई,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है।
इस सरकार में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न चरम सीमा पर किया जा रहा है अगर इसमें कमी नहीं आई तो सपा पूरे जनपद में धरना प्रदर्शन करेगी।

इस दौरान प्रमुख रूप से राजेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव,विक्रमा यादव,राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भईया, शाहिद लारी,पूर्व जिला महासचिव लोहिया वाहिनी मोहम्मद आज़म,राम लखन यादव,आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking