News Addaa WhatsApp Group

हाटा: जाम बना नगर की पहचान,नपा प्रशासन मौन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 2, 2021  |  5:26 PM

599 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: जाम बना नगर की पहचान,नपा प्रशासन मौन
  • नो एंट्री न होने से बड़ी गाड़ियों की आवाजाही से सोने पर हो रहा सुहागा
  • अतिक्रमण से यहां जाम है आम
  • समय की बर्बादी के साथ झेलनी पडती हैं दुश्वारियां

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नगर जब नगर पंचायत था तब भी जाम की समस्या आम थी। लगभग चार वर्ष पूर्व अगल बगल के 40 गांवों को मिला कर इस नगर पंचायत को नगरपालिका दर्जा प्राप्त हुआ। लोगों को यह उम्मीद थी कि अब यहां जाम की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जायेगी। लेकिन यह समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसका कारण यहां हुआ अतिक्रमण ही है। नगर में नो एंट्री न होने से बड़ी गाड़ियों की आवाजाही लगने वाले जाम के लिए सोने पर सुहागा का कार्य कर रही हैं। जाम में फंसे लोगों को जहां समय की बर्बादी झेलनी पड़ रही है वहीं इससे निकलने में काफी दुश्वारियों भी उठानी पड़ रही है। सच कहा जाय तो इस नगर की पहचान ही जाम है।
उल्लेखनीय है कि उपनगर तहसील मुख्यालय के साथ_ साथ क्षेत्र का एक बडा.व्यावसायिक छोटा शहर है। यहां कोई भी तिराहा चाहे वह बाघनाथ, गौरी बाजार मेन बाजार,केनयूनियन,कप्तानगंज या फिर बसस्टैण्ड तिराहा जहां पर अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण न किया गया हो। उपनगर में तहसील क्षेत्र के गांवों के हजारों ग्रामीणों सहित व्यवसायी व्यवसाय के लिए दो पहिया सहित चार पहिया वाहनों से आतें हैं। इनके आने से नगर में पूरे दिन खासी भींड. लगी रहती है। यहां की सड़कों पर हुए अतिक्रमण से वे जहां संकरी हो गई हैं वहीं ठेले व खोमचों वालों से अनायास ही जाम लग जाता है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

दूसरी तरफ उपनगर में जो व्यवसायी अपने दुकानें खोल रखे हैं वे अपनी दुकान के सामान कों सड़क तक फैला कर उसकी पटरी को अपने कब्जे में ले लिए हैं। इसका नतीजा पैदल राहगीरों के भुगतना पड़ता है और वे भी इस जाम फंस हांफते रहते हैं। बाहर से आने वाले व्यवसायी सहित ग्रामीण जो यह सोंच कर आते हैं कि जल्दी से अपना काम निपटा कर वापस हो लेंगे वे जब यहां की जाम में फंसते हैं तो उनके मुंह से यही निकलता है कि आखिर इससे निजात कौन दिलायेगा। वहीं नो एंट्री की व्यवस्था न होने से नगर में बड़ी आवाजाही आम बात है। इन गाड़ियों के चलते अक्सर लम्बा जाम लग जाता है और इसमें फंसे लोगों के मुंह यही निकलता है कि इससे आखिर मुक्ति दिलायेगा कौन ? नपा प्रशासन तो आखिर मौन ही साधे हुए है।

अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान: एसडीएम
एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि प्रशासन नगर में हुए अतिक्रमण पर सख्त है। इसे हटवाने के लिए नगरपालिका परिषद को निर्देश दिया गया है। जो अतिक्रमणकारी स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लेंगे उनका स्वागत है जो नहीं हटायेंगे वे दंड के भागी होंगे तथा उनसे जुर्माना भी वसूल की जायेगी। नो एंट्री के लिए नपा के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की जायेगी।

चरणबद्ध तरीके से हटेगा अतिक्रमण: अधिशासी अधिकार
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि नगर में जहां भी अतिक्रमण हुआ है उसे चरणबद्ध तरीके से हटवाया जायेगा तथा ऐसी व्यवस्था बनेगी कि फिर से कोई अतिक्रमण न कर सके। अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए नपा द्वारा नोटिस भेजा गया है। बावजूद इसके यदि अतिक्रमण नहीं हटाये तो नपा प्रशासन खुद हटायेगा तथा उनसे इसका खर्चा भी वसूल करेगा।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking