Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

हाटा: छात्र परिषद का दायित्व विद्यार्थी जीवन में नेतृत्व के गुणों को विकसित करना है – उपजिलाधिकारी प्रभाकर सिंह

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jul 30, 2024, 6:56 PM IST • अब तक 201 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • संत पुष्पा इंटर कालेज में आयोजित हुआ छात्र अलंकरण समारोह

हाटा/कुशीनगर। ढाढा बुजुर्ग स्थित संत पुष्पा इंटर कालेज में सत्र 2024-25 के लिए छात्र अलंकरण समारोह मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी प्रभाकर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि फादर रुबेल रहें।सभी अतिथियों ने छात्र अलंकरण से सभी युवा छात्रों को नेतृत्व की भूमिका निभाने और स्कूल द्वारा उन्हें सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक पाण्डेय व राजन जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।

मंगलवार को आयोजित छात्र अलंकरण समारोह का शुभारंभ सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। प्रधानाचार्या सिस्टर धान्या ने सभी का स्वागत किया और विद्यार्थियों को संस्था की बेहतरी के लिए एकजुट होकर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी प्रभाकर सिंह ने हेड ब्वाय कुशल पांडेय हेड गर्ल अनुराधा सिंह, जनरल सेक्रेटरी ब्वाय आशुतोष मद्धेशिया, अंशिका पांडेय सहित कुल 32 छात्र छात्राओं को उनके पद का शपथ दिलाई।और कहा कि अनुशासन कर्तव्य निष्ठा, दायित्व बोध,दुसरो के प्रति सम्मान,देश व संविधान के प्रति श्रद्धा और इन गुणों के विकास के लिए ही छात्र परिषद का निर्माण किया जाता है।वहीं छात्रों ने वादा किया कि वे अपने कर्तव्यों को ईमानदारी, विश्वास और उत्कृष्टता के साथ पूरा करेंगे। स्कूल की सहायक सुपिरियर जनरल सिस्टर निकिता फादर रुबेल संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर एन मेरी व प्रिंसिपल सिस्टर धान्या ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और जिम्मेदारियों को निभाते हुए विनम्र होने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने प्राथमिकताएं निर्धारित करने और उच्च लक्ष्य रखने पर भी जोर दिया।वहीं

Advertisement

छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।इस दौरान सिस्टर क्रिस्टीना, सिस्टर स्वाति, चंद्र भूषण कांत ओझा, राममिलन, अखिलेश कुमार, अताउल्लाह खान, सुधीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहें।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi