- मतदाताओं एवं आमजन को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से कराया जाएगा परिचित
हाटा (कुशीनगर): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाताओं एवं आमजन को ईवीएम तथा वीवीपैट की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से तहसील परिसर में स्थापित ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (EDC) का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली के संबंध में मतदाताओं एवं आमजन को जागरूक करना महत्वपूर्ण है। केंद्र पर आने वाले लोगों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जाए तथा ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित उनकी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया जाए।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर के माध्यम से आमजन को मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने तथा ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा। इससे मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने में सहायता मिलेगी।
इस दौरान तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार पांडेय, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल गण सहित राजनीतिक दल से बसपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
