मोतीचक कुशीनगर, प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर विगत सत्तह नवंबर से इको गार्डन लखनऊ में चल रहे रोजगार सेवकों का धरने में विकास खण्ड मोतीचक के भी रोजगार सेवक एवं वीबीजी रामजी के कर्मियों भी जाएंगे।
विकास खण्ड मोतीचक के रोजगार सेवकों एवं वीबीजी रामजी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी मोतीचक श्वेता मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
रोजगार सेवक एवं वीबीजी रामजी के कर्मचारियों ने ज्ञापन में लिखा है कि उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ एवं वीबीजी रामजी के समस्त कर्मियो का पूर्व से चल आ रही अपनी लम्बित मांगों को लेकर संघ द्वारा विगत सत्तह नवंबर से लखनऊ में अनिश्चित कालीन धरना जारी है।इस धरने में मोतीचक के भी कर्मी जाएंगे। इस परिस्थिति में हम कर्मचारियों पर अनावश्यक रूप से कार्य करने का दवाब मत बनाय जाय।
उस दौरान जय प्रकाश सिंह रोजगार सेवकों संघ अध्यक्ष मोतीचक, पवन कुमार सिंह, विरेन्द्र यादव, अरूण कुमार सिंह, सरोज मिश्र , पुष्पा सिंह, सरिता देवी, नगेन्द्र, राजेश गुप्ता, शशिलता सिंह,आजाद पटेल, मकसुदन, संजय, रामक्यास , पन्ने लाल, किरन देवी, अन्नपूर्णा सिंह, रंजना सिंह सहित ब्लॉक के सभी रोजगार सेवक एवं वीबीजी रामजी के कर्मचारी मौजूद रहे।
