News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hata News/हाटा: चोरी की आर्टिका कार, तमंचा व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 25, 2023  |  6:06 PM

94 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: चोरी की आर्टिका कार, तमंचा व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। सीतापुर से अयोध्या के लिए कार बुक कराकर आ रहे बदमाशों ने कार चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोशी हालत में छोड़कर कार लेकर भाग निकले। कार मालिक द्वारा जीपीएस लोकेशन पुलिस को दिए जाने के बाद हाटा कोतवाली पुलिस ने कार सहित बदमाशों को धर दबोचा।
सोमवार को कार मालिक रवि कुमार वैश्य निवासी चौहारी टोला जनपद सीतापुर ने तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार की सुबह मेरी आर्टिका कार नंबर यूपी 32 एच एक्स 9322 को तीन व्यक्तियों ने अयोध्या घूमने के लिए बुक कराया। मेरे ड्राइवर किशन लाल ने इन्हें बैठाकर दस बजे सुबह अयोध्या के लिए निकला। अयोध्या पहुंचने के बाद शाम लगभग सात बजे मेरे ड्राइवर को नशीला पदार्थ खिलाकर उसका मोबाइल लेकर स्विच ऑफ कर दिए।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

कार में ड्राइवर को लेकर जनपद बस्ती के कप्तानगंज में स्थित त्रिपत होटल मे छोड़कर कार सहित फरार हो गए। जब मैंने जीपीएस के द्वारा अपने गाड़ी का लोकेशन लिया तो मेरी गाड़ी बस्ती टोल प्लाजा क्रास कर रही थी। जिस पर मैंने पुलिस 112 को अपनी कार चोरी की सूचना दी और पुलिस को कार का लोकेशन देता रहा ।

जिस पर मंगलवार सुबह हाइबे पर स्थित संतुष्टि ढाबा के पहले सर्विस लेन पर उपनिरीक्षक चंद्र भूषण पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की अर्टिका सहित तीन अभियुक्तों राहुलकांत पुत्र रमेशचंद्र गुप्ता उम्र 38वर्ष निवासी मोहल्ला राजघाट थाना कालपी जिला जालौन,पंकज सिंह पुत्र संतोष सिंह उम्र 32वर्ष निवासी ग्राम अगेहरा थाना गंगाघाट जिला उन्नाव, विजेंद्र सिंह यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव उम्र 30वर्ष निवासी ग्राम वर्रा गाव थाना वर्रा जिला कानपुर नगर को गिरफ्तार किया।जमा तलाशी के दौरान उपरोक्त युवकों के पास से दो तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। इस गिरफ्तारी के दौरान हेका सत्यनारायण राय, रणजीत सिंह, सचिन यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking