हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर नगर के पिपराइच चौराहे के पास बने क्रासिंग को पार करते समय मोटरसाइकिल सवार को गोरखपुर से कसया की तरफ जा रही कार ने ठोकर मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक घायल हो गयें।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर सोहरौना निवासी अकरम अंसारी पूत्र रोशन उम्र 19 वर्ष अपने ही गांव के अब्बास अंसारी पुत्र तौफीक उम्र 20 व सूरज पासवान पुत्र चौथी उम्र 20 वर्ष को मोटरसाइकिल पर बैठा कर पिपराइच चौराहे पर कुछ काम के लिये आया था। काम निपटाने के बाद वापस घर जाते समय क्रासिंग को पार करते समय मोटरसाइकिल मे कार ने ठोकर मार दिया जिससे अकरम व अब्बास गम्भीर रुप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी हाटा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सूरज को हल्की चोट लगने के कारण उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…