हाटा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण मे क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर पीयूष कांत राय के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने वृहस्पतिवार को दो बजे के लगभग भडकुलवा चौराहे पर घेराबंदी की तभी एक महिंद्रा पिकअप संख्या यूपी 57 ए टी 8272 आते हुए दिखी , पुलिस को देखते ही पशु तस्कर गाडी छोड फरार हो गये, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दौडाया जिसमे वाहन चालक पकडा गया।
बरामद पिकप में तीन राशि गोवंश क्रूरता पूर्वक बधे हुए पाए गये।बरामदगी के आधार पर पुलिस ने पिकप चालक रामबदन निषाद पुत्र गोपाल निषाद निवासी सरगटिया करनपट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर ,वाहन स्वामी यशवन्त प्रताप कुशवाहा पुत्र विक्रम प्रसाद कुशवाहा ग्राम सरईया बुजुर्ग टोला रामकोला थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर व आशुतोष गुप्ता पुत्र अज्ञात साकिन भरवलिया थाना सेवरही जनपद कुशीनगर सहित तीन अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हाटा मे मुकदमा अपराध संख्या 112/2022 धारा 3/5A/5B/8गौवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर एक गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया तथा शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक चन्दन प्रजापति, हेड कॉन्स्टेबल दिनेश चौधरी,कास्टेबल फैजे आलम,कास्टेबल गुलशन कुमार मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…