हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया पियूष कांत राय के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के बिरुद्व अभियान के क्रम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक जे पी पाठक अपने हमराहियों के साथ भ्रमण पर थे कि मुखबिर जरिए सूचना मिला कि वांछित अभियुक्त धीरज कुमार मद्धेशिया पुत्र कन्हैया तुर्कडीहा खोटठा अहिरौली बाजार में है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
पूछ ताछ में वह अपना नाम धीरज कुमार मद्धेशिया पुत्र कन्हैया निवासी ढाढा खुर्द के रूप में हुई। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 207/2021 धारा307,506,504,323 में वांछित अभियुक्त है और वह फरार चल रहा था जिसके बिरुद्व मा0न्यायालय द्वारा धारा धारा 82 सीआर पी सी गिरफ्तारी की आदेशिका भी जारी था।
वही एक महिला वांछित अभियुक्ता मौनी खातून पुत्री आजाद को जो मुकदमा अपराध संख्या 207/2021धारा 323,504,,506,308 में वांछित फरार थी उसको घर विशुनपुरा हाटा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इस दौरान उ0नि0 भिक्खू राय, ,हेका0 सुरेशराम अमित यादव,म0का0 नेहा सिंह, संजना पांडेय रीतू यादव, अर्चना दूबे आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…