News Addaa WhatsApp Group

हाटा: बीमारी से बचाव हेतू ग्राम प्रधान ने मास्क व मच्छरदानी बितरण किया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 27, 2021  |  11:51 AM

1,061 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: बीमारी से बचाव हेतू ग्राम प्रधान ने मास्क व मच्छरदानी बितरण किया
  • गरीबो, असहायो,व महिलाओं का उत्थान होगा तो गांव का विकास स्वतः हो जाएगा, प्रदेश का नम्बर वन गांव बनाना है: श्रीमती शीला (समाजसेवी व ग्राम प्रधान)

हाटा कुशीनगर | गरीबो,असहायो, महिलाओं का उत्थान करना मेरा लक्ष्य है,जब इनका विकास होगा तो गांव का विकास स्वतः हो जाएगा, उक्त उद्गार ग्राम प्रधान श्री मती शीला ने ग्राम सभा कार्यालय पर मास्क व मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम के दौरान कही।
मोतीचक, विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा के ग्राम प्रधान श्री मती शीला ने इस दौरान कहा कि ग्राम सभा के लोगों के विकास के लिए सतत प्रयास जारी है, जहां वर्षो से ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुविधा के लिए कृषक सेवा संस्थान के माध्यम से एम्बुलेंस की व्यवस्था किया गया है वही ग्रामसभा की जनता के द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन किया जा रहा है। ग्रामीण बच्चियों के लिए शिक्षा ,के समुचित व्यवस्था का प्रयास किया जा रहा है वही उनके उत्थान के लिए बर्षो से व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए सिलाई सेंटर की स्थापना की गयी है, जहां से बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।ग्राम सभा के अंदर ,सड़क,नाली, बिजली,पेयजल के लिए कार्य किया जा रहा है।ग्राम प्रधान ने 250असहाय,गरीब लोगों को बीमारी से बचने के लिए मास्क व मच्छरदानी का बितरण किया और लोगो को दो गज की दूरी मास्क बहुत जरूरी, का पालन करने के साथ मच्छरदानी प्रयोग का अपील की।इस दौरान अनिल कुमार,अमरनाथ, गोबरी सिंह,नेबुलाल, मुलायम सिंह यादव,प्रदीप शर्मा,शमशेर,कय्यूम अंसारी, सत्येन्द्र सिंह, अमेरिका,सुनील सिंह,सहित ग्रामसभा सदस्य आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

यहाँ देखे विडीओ!

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking