News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: मृतक युवक का शव रखकर, ग्रामीणों ने जाम किया सड़क

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 28, 2024  |  8:56 PM

116 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: मृतक युवक का शव रखकर, ग्रामीणों ने जाम किया सड़क
  • पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर बुजुर्ग चौराहे पर बीते शनिवार को नगरपालिका हाटा के वार्ड संख्या एक बाघनाथ के परागपुर निवासी प्रदीप भारती 35 वर्ष पुत्र रामसेवक गंभीर रुप से घायल हो गया था।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

घायल युवक की मौत बुधवार की शाम मेडिकल कालेज गोरखपुर मे इलाज के दौरान हो गयी।शाम सात बजे शव घर आया तो नगर के देवरिया गौरीबाजार तिराहे पर शव रखकर लोगो ने सड़क जाम कर दियाऔर शनिवार को सड़क दुर्घटना मे युवक को मारपीट मे घायल होने का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार को प्रदीप भारती बाइक से देवरिया गया था। सुबह 11 बजे घर लौटते समय रामपुर बूजुर्ग चौराहे पर बेटे की बाइक से टकराकर एक बच्चा मामूली रुप से घायल हो गया। जिसे देख चौराहे पर मौजूद कुछ लोगो ने बेटे प्रदीप को बेरहमी से पिटाई कर दिया। वही मामूली घायल बच्चे के ईलाज के लिए पैसे की मांग करने लगे और छः हजार रुपए लेकर प्रदीप को छोड़ा था। घायल प्रदीप को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बुधवार को प्रदीप की मौत हो गई।

मौत की खबर सुनकर ग्रामीण हाटा गौरीबाजार रोड पर शव रखकर जाम कर दिया। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद डेढ़ घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ। प्रभारी निरीक्षक.राजप्रकाश सिंह ने कहा कि तहरीर मिला है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking