News Addaa WhatsApp Group

हाटा: टीकाकरण के लिये आपस मे भीड़े ग्रामीणों,बुलानी पड़ी पुलिस

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 22, 2021  |  6:43 PM

847 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: टीकाकरण के लिये आपस मे भीड़े ग्रामीणों,बुलानी पड़ी पुलिस
  • ग्रामीणों की सहूलियत के गांव में लगा था कैम्प
  • स्वास्थ्यकर्मी भयभीत,बोले बिना फोर्स नही जायेगे फील्ड में
  • रिकार्ड वैक्सीनेशन 1200 लोगो को लगा टीका

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के गांव डुमरी चुरामन छपरा व मुहजना हेतिम में ग्रामीणों की सुविधा के लिये प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एल बी यादव द्वारा गुरुवार को कोविड टीकाकरण के लिये स्वास्थ्य टीम गठित कर गांव में ही कैम्प लगाया गया। टीम निर्धारित समय पर पहुँचकर अपना काम शुरू कर दी,अभी लगभग दोनों स्थान पर 60 लोगो को टीका लगा ही था कि ग्रामीणों आपस ही भीड़ कर मारपीट करने लगे जिससे टीकाकरण स्थल पर भगदड़ मच गयी। इस घटना से स्वास्थ्य कर्मी भयभीत होकर गांव के ही एक व्यक्ति के घर जाकर बैठ गये। फिर ग्राम प्रधान डिंपल पांडेय द्वारा कसया पुलिस को सूचना दी गयी तो वहाँ से पुलिस मय फोर्स पहुँचकर पुनःअपनी देखरेख में टीकाकरण शुरू करायी। जो सायकल 5 बजे तक चला और कुल 220 लोगों को टीका लगा । हाटा सीएचसी व क्षेत्र में कुल मिलाकर 1200 लोगों को टीका लगा जो अभी तक का रिकार्ड रहा। फील्ड की घटना के बाद सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि अब बिना फोर्स के हम सब फील्ड में टीकाकरण के लिये नही जायेंगे।
टीकाकरण टीम आशुतोष मिश्र,धर्मेंद्र गौड़,सत्यप्रकाश रावत,विजय सिंह,सतीश सिंह,विजयकृष्ण द्विवेदी, राजकुमार चौधरी,अम्बरीष गुप्ता,कार्तिकेय पांडेय,राहुल श्रीवास्तव,सीएचओ प्रगति वर्मा,मनीषा आर्या,नेहा गुप्ता,प्रीति सिंह,नीलम यादव,जीया वर्मा,कमिनीं विश्वकर्मा,प्रिया सिंह,एएनएम नीरज पांडेय,गीता,शीला देवी,सिमा कुशवाहा,इंद्रावती,निधि,प्रियंका आदि मौजूद रही।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking